छत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh News संकुल जोन स्तर पर चित्रकला, सहित अन्य प्रतियोगिता कराया गया

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

अंबिकापुर;-नीति आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला नोडल नीरज कौशिक के निर्देशन पर एवं जिला फेलो सुभिता शुक्ला एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी व वि.ख. स्रोत समन्वयक दीपेश पाण्डेय के सफल नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया
विकास खंड लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत 7 अक्टूबर को लखनपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर ,शिक्षा एक संकल्प के तहत सबसे पहले संकुल स्तरीय प्रतियोगिता कराया गया जिसमें चयनित बच्चों को संकुल जोन स्तर पर प्रतियोगिता कराया गया संकुल जोन से चयनित प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तर पर आयोजित शिक्षा एक संकल्प , संकल्प सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित चार बिंदुओं
सर्वश्रेष्ठ छात्रा एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक,डिजिटल साक्षरता , निबंध/ पेंटिंग प्रतियोगिता , सीखने का आनंद – स्कूल क्लब प्रतियोगिता , लड़कियों की शिक्षा- माध्यमिक विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें
चित्रकला में प्रथम – साक्षी सोनवानी केजीबीवी राजपुरी, दूसरा – संजना राजवाड़े कन्या एम.एस. सिरकोतंगा, तीसरा – कमलेश लकड़ा एम एस धनौरा, प्राप्त किया वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – नेहा सिंह केजीबीवी रजपुरी, दूसरा स्थान – रीना कुजूर एम एस जमगंवा तथा तीसरा स्थान – सोनिया सिंह एम एस कोसगा ने प्राप्त किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहला एवं दूसरा स्थान – मुस्कान सिंह, नेहा सिंह केजीबीवी रजपुरी कला, तथा तीसरे स्थान पर चित्रांश मिर्रे एवं आदर्श नवीन तिग्गा ने प्राप्त किया।
श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में प्रथम स्थान – श्रीमती दीप्ति वर्मा केजीबीवी राजपुरीकला, दूसरा स्थान – दुष्यंत कश्यप एम एस कुन्नी, तीसरा स्थान – सुचिता सिंह एम एस लैंगा, भागीरथी कुमार अजय पी एस कटकोना को नवाचार गतिविधियों के उपयोग करने हेतु सम्मानित किया गया तथा फरूण यादव एम.एस. भरतपुर को विकासखंड स्तरीय नि: शुल्क कोचिंग हेतु उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ छात्रा के रूप में ज्योति राजवाड़े केजीबीवी रजपुरीकला को प्राप्त हुआ‌‌। कार्यक्रम के सफल संचालन में रामलोचन राजवाड़े संकुल समन्वयक लखनपुर, ओम प्रकाश चौबे, अमरेश सिंह, प्रमोद सिंह, भागवत देवांगन, अजय राय, विनोद गुप्ता, श्रीमती अनुराधा सिंह, अधीक्षिका रजपुरी,ओम प्रकाश कुर्रे, रामजतन यादव, अंजनी सिंह, अंजनी मिश्रा, अजयकांत गुप्ता, गिरेश्वर पोर्ते तथा सभी सीएसी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button