
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर . बजरंग सेना समिति द्वारा ज्वाला कान्वेंट स्कूल, संत हिरदाराम नगर में भारत माता का चित्र बनाने वाले बच्चो केा पुरस्कृत किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने देश के प्रति बडे उत्साह एवं उमंग के साथ भारत माता का चित्र बनाकर अपना हुनर दिखाया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार दिये गये जिसमे प्रथम अमृतांश राजपूत, द्वितीय नमनी मेहरा एवं तृतीय आकांक्षा वंशकार रहे बाकी शेष पुरस्कार सभी बच्चों को दिये गये। जिनमे से प्रमुख रुप से अनिका टिलवानी, जीनल टिलवानी आदि है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मॉं सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। ज्वाला कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य राज बतरा एवं शिक्षिकाओं ने आए हुए अतिथियों का हार फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिनमे प्रमुख रुप से मार्निंग सिंगिग ग्रुप के रामचंद सबनानी जी, समाजसेवी जगदीश कुमार सांवले, बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, सचिव रमेश तोलानी, एडवोकेट बी.के.सेन, शमी गंगवानी आदि शामिल थे। इस अवसर पर बच्चों को लडडू एवं ध्वजा देकर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी।




Subscribe to my channel