IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : आज जन् विश्वास मुख्यमंत्री शिविर इकलेरा माताजी मे पीपल रावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में एक करोड़ 98 लाख 61 हजार 830 रुपए का गमन घोटाला

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

प्रधानमंत्री फसल बीमा का कलेक्टर के समक्ष जन विश्वास मुख्यमंत्री शिविर कार्यक्रम इकलेरा माताजी की में सीधा जन संवाद किया जाएगा।(निर्भय सिंह कराड़ा,प्रतिनिधि) अनुसार।टोंक खुर्द।वर्ष 2018-19 मे शासन की योजना से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास मे किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पीपल रावा मे। सेवा सहकारी संस्थाओं मे सेवा सहकारी संस्था मर्यादित बालोन,इकलेरा माताजी,खेरिया जागीर,पीपल रावा,घीचलाय मे सेवा सहकारी संस्थाओ में किसानों को शासन द्वारा रबी एवं खरीफ फसलों का सोयाबीन,गेहूं,चना का प्रधानमंत्री फसल बीमा की राहत राशि एक करोड़ 61 लाख 98 हजार 830 रुपए की राशि शासन द्वारा किसानों को भेजी गई थी। जिसका गमन घोटाला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पीपल रावा के पदस्थ बैंक शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किया गया था एवं संपूर्ण राशि डकार गए।

इस संबंध में किसान निर्भय सिंह कराड़ा पिता बुला जी कराड़ा जाति गुर्जर निवासी ग्राम आगरी तहसील टोंक खुर्द जिला देवास द्वारा वर्ष 2018-19 मे लिखित आवेदन पत्र शिकायत देवास कलेक्टर,उज्जैन संभाग आयुक्त,उप पंजीय अधिकारी देवास को शिकायत की गई थी।शासन द्वारा संज्ञान मे लेकर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पीपल रावा के जवाबदार अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नि;ष्पक्ष जांच कर मामला को संज्ञान में लिया गया था। नि:ष्पक्ष जांच शासन की टीम द्वारा प्रस्तुत की गई थी। जिसमे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियो दोषी पाए गए थे गमन घोटाला में जांच के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पीपल रावा के पदस्थ शाखा प्रबंधक छतर सिंह मोठिया द्वारा पुलिस थाना पीपल रावा मे एक करोड़ 61 लाख 98 हजा 830 रुपए की राशि का गमन घोटाला हुआ था इस संबंध में दोषी अपराधियों के विरुद्ध पुलिस प्रकरण बनाया गया था पदस्थ शाखा प्रबंधक द्वारा पुलिस थाना पीपल रावा पहुंच कर आरोपियों के विरुद्ध एफ,आय,आर, दर्ज की गई थी।

आरोपियों को जेल में बंधक भी किया गया। एवं संपूर्ण राशि शासन द्वारा वसूली की गई इसके बाद भी। संपूर्ण राशि शासन के खातों मे जमा होने के बाद भी किसानो उनके खातो में वितरण नहीं की जा रही है। इस संबंध मे आज 11 सितंबर शुक्रवार को ग्राम इकलेरा माताजी मे किसान निर्भय सिंह कराड़ा जन विश्वास मुख्यमंत्री शिविर कार्यक्रम इकलेरा माताजी मे अपना जन संवाद के माध्यम से सीधा जन संवाद सुझाव प्रस्तुत करेंगे कलेक्टर महोदय के समक्ष कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि। सीधा संवाद मुख्यमंत्री से राशि वितरण का किया जाएगा। एवं दोषियों के विरुद्ध वैधानिक दंडात्मक कठोर कड़ी कार्रवाई कर मौका स्थल पर निराकरण किया जाए। एवं क्षेत्र की अन्य जन समस्या भी प्रस्तुत करेंगे। संबंधित विभिन्न विभागीय की अनियमिताओं के बारे में।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button