IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : फरार वारंटी पर कतरास पुलिस का शिकंजा, प्रकाश डोम गिरफ्तार

2014 के मामले में लंबे समय से फरार वारंटी को कतरास पुलिस ने दबोचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

कतरास। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर कतरास पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, GR Case No. 269/14 में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी प्रकाश डोम उर्फ ओम प्रकाश, पिता हीरालाल डोम, निवासी खास गोविंदपुर, थाना कतरास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में उपस्थापन के पश्चात उसे मंडल कारा, धनबाद भेज दिया गया।

कतरास पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुराने मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button