
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत हिरदाराम नगर स्थित ज्वाला कान्वेंट स्कूल में आज जन्माष्टमी की प पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य राज बतरा ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष में बच्चों की राधा एवं कृष्ण बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा पहनकर अत्यंत ही प्रसन्न दिखाई दिए इस अवसर पर बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें मटकी सजाओ एवं राधा एवं कृष्ण के चित्र बनाओ एवं श्री कृष्ण के लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई इन प्रतियोगिता में अव्वल रहे। रोहन तोलानी कुमारी दीक्षा मेहरा मुस्कान जाटव अंजलि जाटव दीपिका मांझी ईशान पुरवइया अमृतांश राजपूत अनुष्का विश्वकर्मा नामणि मेहरा यशिका वाल्मीकि जानवी नामदेव इशिका जाटव इन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों को जन्माष्टमी के पर्व के महत्व के बारे में बताएं एवं भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को विस्तार से बच्चों को बताया ।




Subscribe to my channel