IC News and Media House Private Limited


Bhopalशिक्षा

लाइफ़ लाइन स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ किया गया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

विजय श्री एज्युकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित लाइफ़ लाइन स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में अतिथि के रूप में पूज्य सिंधी पंचायत के जाने माने स्वर्गीय दादा रिझवानी के सुपुत्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिझवानी पधारे। उन्होंने सर्व प्रथम मां सरस्वती की न्यू मूर्ति को खोल कर उद्घाटन कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अतिथि का स्वागत किरण वाधवानी ने मा तुलसी के पौधे के साथ शाल पहना कर किया गया स्टूडेंट्स ने डांस परफॉर्मेंस दिए प्राचार्य किरन वाधवानी ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे। डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की मूर्ति के सम्मुख केक काटा ओमप्रकाश ने सभी शिक्षिकाओं का सम्मान शील्ड देकर किया। जिसमें माधुरी पंजवानी भावना चन्दनानी, छाया मालवीय, शिरीन, नैना वाधवानी, मंजू वासवानी, भूमिका मेहरचंदानी, पूजा पर्याणी, हीना , चौथानि, प्रियांशी नंदवानी, निशिका नेभवाणी , प्रियंका प्रजापति, हेमलता मतानी दीपा पांडे आदि का सम्मान हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button