महाराष्ट्र

Maharashtra News युवक युवती को तेज रफ्तार वाहने उडाया दोनो की मौत एक गंभीर जखमी.

रिपोर्टर वहाबली मर्दानाली सैय्यद चंद्रपुर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के सिंदेवाही तहसील में चॉकलेट डे मनाने निकले युवक युवती के दुपहिया को सिंदेवाही मुल मार्ग पर सरडपार स्थित पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार युवक-युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक युवक गंभीर जख्मी हो गया. मृतक मूल तहसील के राजोली निवासी सेजल कुंभारे वय19वर्ष,सिंदेवाही तहसील के डोंगरगाव निवासी राजू अलोने वय23 वर्ष का समावेश है. जबकि अक्षय लेनगुरे वय22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल को ग्रामीण रुग्णालय सिंदेवाही में प्राथमिक उपचार कर चंद्रपुर जिला रुग्णालय में रवाना किया गया. यह तीनों सिंदेवाही में चॉकलेट डे मना कर गांव वापस आते समय घटना घटी. दोनों मृतक का शव शवविच्छेदन के लिए ग्रामीण रुग्णालय सिंदेवाही में लाया गया. देर रात शवविच्छेदन कर शव मृतक के परिवार को सौंपा गया. अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने सिंदेवाही पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है. इस मामले का तपास सिंदेवाही के नवनियुक्त थानेदार तुषार चव्हान के मार्गदर्शन में सिंदेवाही के पुलिस उपनिरीक्षक सागर महल्ले कर रहे हैं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button