ब्रेकिंग न्यूज़

बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने आज अपना कार्यभार संभाल

ब्यूरो चीफ शहंशाह बरेली उत्तर प्रदेश 8273708692

बिशारतगंज थाने के नए थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने आज अपना कार्यभार संभाल

लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ एक बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करना, महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करना और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाना भी उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है।

थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button