ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण सम्पन्न

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण सम्पन्

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण कृषकों को दिखाया गया । इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुवाहाटी असम से देश के 9.32 करोड़ पात्र कृषकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक में रु.18640 करोड़ से अधिक धनराशि हस्तांतरित की । उन्होंने कृषकों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सदुपयोग का आवाह्न किया । कृषि विज्ञान केंद्र में सजीव प्रसारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य ने प्रतिभाग कर कृषकों से वैज्ञानिक खेती करने का आवाह्न किया । डॉ. एस. के. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने कृषकों से औद्यानिक फसलों की खेती से अधिक आय प्राप्त करने की सलाह दी । डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने उर्द एवं मूंग की वैज्ञानिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने पशु टीकाकरण, डॉ. अजीत सिंह वत्स ने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन, डॉ. मनोज कुमार सिंह ने आम एवं लीची की वैज्ञानिक खेती, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे ने हरी खाद उत्पादन तकनीक,डा. ज्ञानदीप गुप्ता ने मिश्रित मत्स्य उत्पादन तकनीक, डॉ दिनेश कुमार पांडे ने फल परिरक्षण की जानकारी दी । इस अवसर पर रवि प्रताप सिंह एडीओ एजी, राजेश जायसवाल बीटीएम, सौरभ श्रीवास्तव उप कृषि निदेशक कार्यालय, शिवा कृषि तकनीकी संस्थान के बीवी सिंह एवं नित्यानंद शुक्ला आदि सहित प्रगतिशील कृषकों अनवर अली, श्रीमती सुनीता यादव एवं बालिका शर्मा आदि ने प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सजीव प्रसारण को देखा तथा खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button