IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News अधिवक्ताओं ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर जताई खुशी

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

नारनौल: चन्द्रयान-3 के लैंडर विक्रम व रोवर प्रज्ञान के चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की खुशी मनाते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता एडवोकेट ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं को मिठाई खिला कर खुशी जताई। उन्होंने इसरो के प्रमुख सोमनाथ व उनकी टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि ये हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता है। यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के प्रयासों ने भारत को विश्व में गौरव दिलाने का काम किया है।
अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष वशिष्ठ ने कहा की चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के उस हिस्से पर उतरा, जहां आज तक कोई भी नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि भारत ने वो कर दिखाया जिसे दुनिया का कोई देश आज तक नहीं कर सका है। इस अवसर पर जिला बार के पूर्व प्रधान यशवंत यादव, श्याम सुंदर गोस्वामी, रविदत्त शर्मा, ललित शर्मा एडवोकेट, मदन लाल शर्मा, महेश दीक्षित एडवोकेट, मुकेश निर्मल, अजय पांडे, कर्ण सिंह सैनी, अजय शर्मा, मांगेराम सैनी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button