उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News पुल के क्षतिग्रस्त होने से हजारों वाहनों को काटना पड़ रहा चक्कर

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  कटरा बिल्हौर हाईवे रोड पर बरौलिया पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है | पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी का दावा कि पुल को सुधरवाकर15 दिन के अंदर आवागमन शुरू करा दिया जायेगा | लेकिन उनका दावा महज हवा-हवाई ही बनकर रह गया | इस पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जताई है | बिल्हौर कटरा हाईवे पर 10,000 से अधिक वाहन चालकों को सांडी का जर्जर पुल रोज 30 से 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर कटवा रहा है | बिलग्राम तहसील क्षेत्र को सवायजपुर तहसील से जोड़ने में यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर के लोग भी आने जाने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं | मौरंग, सरिया, गिट्टी, किरने सहित सामान लादकर आने वाले बड़े वाहन भी इसी पुल से होकर निकलते थे | अब उन्हें जगदीशपुर होते हुए सवायजपुर, सांडी की तरफ आना जाना पड़ रहा है | इससे सांडी कस्बे के अंदर जाम की समस्या भी काफी बढ़ गई है | कटियारी क्षेत्र के सैकड़ो गांव के लोगों को जिला मुख्यालय, मंडी, तहसील, थाना आदि आने में परेशानी हो रही है | नौकरीपेशा लोग व छात्र भी परेशान हो रहे हैं | कुछ लोग नदी के सहारे आ जा रहे हैं | वहीं कई लोग दो-दो बार सवारी बदलकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं | परंतु विभागीय अधिकारी अपने ही हिसाब से कार्य करा रहे हैं | वही लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता सुमंत कुमार ने बताया की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है | पैदल आवागमन शुरू कर दिया गया है | वाहनों का आवागमन भी करीब 5 दिनों बाद शुरू होने की उम्मीद है | पुल की मरम्मत के लिए जो कार्य किया गया है उसकी मजबूती के लिए ऐसा करना आवश्यक है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button