IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कल समाज ने फहराया तिरंगा, हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वधीनता दिवस

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्कल समाज द्वारा गरिमापूर्ण ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ सदस्या सुश्री उर्मिला आचार्य एवं अध्यक्ष राजेश दास द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी, और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण रहा। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने तथा समाज में भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

उत्कल समाज द्वारा आयोजित यह ध्वजारोहण कार्यक्रम हमारी राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने वाला रहा। इस दौरान समाज की महिलाएं पुरुष एवं वरिष्ठ जनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और “जय हिंद, जय भारत” वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button