Uttar Pradesh News : आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह,

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मा० राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान जी, #Dmfhr, #Spfhr, #CDO सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान जी द्वारा जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ संपन्न हुआ।




Subscribe to my channel