IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर #Spfhr द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 40 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर #Spfhr द्वारा जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, आईजीआरएस एवं सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, अभियोगों के सफल अनावरण, साइबर अपराधों के अनावरण एवं पीड़ितों की धनराशि वापस कराने, ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी, यूपी-112 सेवा, यातायात व्यवस्था, स्थानीय अभिसूचना संकलन, न्यायालय संबंधी कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया है।

#Spfhr द्वारा सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, लगन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button