उत्तरप्रदेश

इटावा में जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश, रंगलाल चौराहे पर हुआ ऐतिहासिक मिलन

इटावा में जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश, रंगलाल चौराहे पर हुआ ऐतिहासिक मिलन

इटावा

शहर में जैन संतों का भव्य आगमन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। मेडिटेशन मुनि श्री 108 विहसंत सागर महाराज जी ससंघ एवं मुनि श्री 108 अनुकरण सागर महाराज पद विहार करते हुए नशियां जी मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ संतों की अगवानी की।

जैन मंदिर से लेकर नगर में गुरुवारों ने भ्रमण किया

भव्य शोभायात्रा टिक्सी मंदिर से प्रारंभ होकर बजरिया चौराहा, पचराहा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई रंगलाल चौराहे पर पहुंची।

यहां एक अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में विराजमान मुनि श्री 108 अनुपम सागर महाराज ससंघ भी मंदिर से निकलकर रंगलाल चौराहे पर पहुंचे, जहां दोनों संत संघों का ऐतिहासिक मिलन हुआ। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य क्षण को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से

देखा।

जैन समाज की महिला गुरु से आशीर्वाद लेती है नजर आए

श्रद्धालुओं ने मुनि श्री की आरती उतारी तथा चरण प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया। भक्ति संगीत और नृत्य के बीच पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा। मंदिर कमेटी द्वारा केसर मिश्रित जल से संतों की अगवानी की गई। इसके उपरांत श्रीजी के दर्शन कर संत मंच पर विराजमान हुए और श्रद्धालुओं को प्रवचन प्रदान किए।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन साधु समिति, सकल दिगंबर जैन समाज, महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button