IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना चांदपुर व थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 15/16.08.2026 की रात्रि थाना क्षेत्रान्तर्गत हरकुण्डी पुलिया अमौली के पास हुई

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 149/2026 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना चांदपुर , मु0अ0सं0 91/2026 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना चांदपुर, मु0अ0सं0 129/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना जहानाबाद में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर पुत्र शिवबरन निवासी अमौली थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर, 2. शोमिल पटेल पुत्र कामता निवासी सैंठी थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर 3. निहाल पुत्र शकील उर्फ शफीक सिद्दकी नि0 अमौली थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व बरामदगी तीन जोडी पायल सफेद धातु, पांच सिक्के सफेद धातु के, पांच जोडी बिछिया सफेद धातु की व बरामदगी 20,500/- रूपये नगद एवं एक अदद अपाचे मोपरसाइकिल चोरी की बरामद हुए ।

पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर पुत्र शिवबरन निवासी अमौली थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया । प्रकरण के संबंध में थाना चांदपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 10 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button