IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेश

उन्नाव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

07 ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार,06 ई-रिक्शा, दो अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस, 20 बैटरी, 01 मोटरसाइकिल व 07 मोबाइल बरामद ✍️ रिपोर्टर आदित्य बाजपेई उन्नाव

उन्नाव।पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है,

इसी क्रम में थाना अजगैन पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए विभिन्न चोरी की घटनाओं का अनावरण कर 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- निरीक्षक दुर्गादत्त सिंह व उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह फोर्स एवं स्वाट टीम प्रभारी श्री प्रदीप कुमार मय स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चमरौली तिराहे पर चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. नादिस उर्फ दानिश पुत्र मुन्ना निवासी सोरबातलाब थाना सफीपुर जनपद उन्नाव 2. रूकसार पत्नी नादिस उर्फ दानिश पुत्र मुन्ना निवासी सोरबातलाब थाना सफीपुर जनपद उन्नाव 3. मुन्ना पुत्र मौ0 सफी उम्र 26 वर्ष निवासी गोताखोर मोहल्ला शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 4. सगीर खान पुत्र मिज्जन उम्र 40 वर्ष निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 5. नूर आलम पुत्र नवी अहमद निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 6. सब्बीर पुत्र मिज्जन निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 7. राजू पुत्र शंकर निवासी मनोहर नगर गोसीया मस्जिद थाना कोतवाली नगर उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो अदद तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, 06 अदद ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल व 20 बैटरी व 7 अदद मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के व एक हजार रूपये नगद बरामद हुआ।

पूछताछ का विवरणः- पकड़े गये व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी तो नादिस ने बताया कि दिनांक 23.09.2022 को मैं व नूर आलम, सगीर और रूकसार तथा राजू द्वारा मिलकर योजना बनाते हुये एक व्यक्ति का ई-रिक्शा बुक करते हुये घटना कारित करते हुये ई-रिक्शा चुरा लिया था तथा ई-रिक्शा चालक को शराब में डाईजापाम की गोली डालकर बेहोश कर दिया था आगे उक्त ई-रिक्शा को खुद चलाते हुये आगे ले जाकर रमाडा होटल व पर्थ के बीच ई-रिक्शा चालक को बेहोशी हालत में डाल दिया था तथा ई-रिक्शा UP 35 AT 9559 चुरा ले गये थे जिसे आज आपने हमारे कब्जे से बरामद किया है , उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 381/22 धारा 364 भादवि को धारा 328/379/411 भादवि में तरमीम किया गया तथा जामा तलाशी में जो 500 रू0 मिला है वह दिनांक 16.08.2022 को मेरे व सगीर उपरोक्त द्वारा 4000 रूपये एक व्यक्ति को धोखा देकर चोरी कर लिया था जिसमें हम लोगों के हिस्से में दो-दो हजार रूपया मिला था जिसमें से बचा हुआ पैसा 500 रूपया मेरे पास से बरामद हुआ है तथा सगीर ने पूछने पर बताया कि मुझे भी हिस्से में 2000 रूपया मिला था जिसमें से बाकी पैसे खर्च हो गये जो 500 रूपये बचा हुआ मेरे पास से बरामद हुआ है उसी चोरी का पैसा है ।

यह घटना मैं व सगीर ने मोटर साईकिल TVS की थी जिस पर कोई नम्बर प्लेट नहीं है, थाना औरास से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि इस सम्बन्ध में थाना औरास में मु0अ0सं0 140/22 धारा 420 भादवि पंजीकृत है । पूछताछ में नादिस ने बताया कि दिनांक 30.09.2022 को मैं व सगीर मिलकर मलैय्या इण्टर कालेज के सामने सण्डीला रोड औरास से एक अदद ई-रिक्शा को उसके चालक को जहरीला कोल्ड्रिंक पिलाकर चुरा लिया था तथा जिसकी बैटरी भी हम लोगो ने निकाल लिया था जिसे बचने के लिये शब्बीर को दे दिया था , इस घटना के सम्बन्ध में थाना औरास से पूछने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना औरास में मु0अ0सं0 206/22 धारा 420/406 भादवि पंजीकृत है तथा यह भी बताया कि दिनांक 11.10.2022 को मैं व राजू ने भदनीपुरिया के पास से ई-रिक्शा UP 35 AT
7671 चुराई थी जो बेचने के लिये ले जा रहे थे कि आपने पकड़ लिया, थाना माखी से जानकारी करने पर इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 284/22 धारा 328/379 भादवि पंजीकृत है । राजू उपरोक्त से पूछने पर राजू ने बताया कि मैं व मुन्ना लोगो ने दिनांक 2/3.10.2022 की रात में ई-रिक्शा से ग्राम पोनी से एक ई-रिक्शा से बैटरी चुराई थी जिसकी चार अदद बैटरी मेरी ई-रिक्शा पर रखी गयी है तथा दो अदद बैटरी भिन्न-भिन्न स्थान से चोरी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 526/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. नादिस उर्फ दानिश पुत्र मुन्ना निवासी सोरबातलाब थाना सफीपुर जनपद उन्नाव
2. रूकसार पत्नी नादिस उर्फ दानिश पुत्र मुन्ना निवासी सोरबातलाब थाना सफीपुर जनपद उन्नाव 3. मुन्ना पुत्र मौ0 सफी निवासी गोताखोर मोहल्ला शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
4. सगीर खान पुत्र मिज्जन निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव
5. नूर आलम पुत्र नवी अहमद निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव
6. सब्बीर पुत्र मिज्जन निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव
7. राजू पुत्र शंकर निवासी मनोहर नगर गोसीया मस्जिद थाना कोतवाली नगर उन्नाव


बरामदगी का विवरणः-
दो अदद तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
06 अदद के ई-रिक्शा
चोरी की 20 बैटरी
7 अदद मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के
एक हजार रूपये नगद
एक मोटरसाइकिल
अनावरित अभियोगों का विवरणः-
मु0अ0सं0 381/22 धारा 328/379/411 भा0दं0वि0 थाना अजगैन
मु0अ0सं0 140/22 धारा 420 भा0दं0वि0 थाना औरास
मु0अ0सं0 206/22 धारा 420/406 भा0दं0वि0 थाना औरास
मु0अ0सं0 284/22 धारा 328/379 भा0दं0वि0 थाना मांखी
मु0अ0सं0 526/22 धारा 379 भा0दं0वि0 थाना गंगाघाट
गिरफ्तार करने वाली थाना अजगैन पुलिस टीम –
1.निरीक्षक दुर्गादत्त सिंह
2.उ0नि0 विनय कुमार यादव
3.हे0का0 सुनील कुमार सिंह
4.का0 सचिन नादर
5.म0का0 कीर्ति
एसओजी/सर्विलांस टीम-
1.स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार
2.उ0नि0 राजेश मिश्रा
3.का0 राधेश्याम सर्विलांस सेल
4.का0 आशीष मिश्रा,
5.का0 सुनील कुमार,
6.का0 अंकित बैसला
7.का0 रवी कुमार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button