राजस्थानराज्य

Rajasthan News जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रहा प्रसादम अभियान :- बिहारी लाल मित्तल

वैवाहिक वर्षगांठ पर भण्डारे का किया आयोजन

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

स्वयंसेवी संस्था आओ साथ चलें का प्रसादम अभियान आज हजारों जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह बात कस्बे के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में विगत 4 सालों से चल रहे प्रसादम अभियान में मंगलवार को समाजसेवी बिहारी लाल मित्तल व उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी ने अपनी 63 वीं शादी की वर्षगांठ पर प्रसादम अभियान में हिस्सा लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि भक्ति, शक्ति और परमार्थ कार्यों में वो शक्ति है। जिससे इंसान सब कुछ पा सकता है लेकिन भाव मन से हो। इस मौके पर उनकी ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है

कि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विष्णु मित्तल की पहल पर कोटपूतली सहित दिल्ली के 3 अस्पतालों में विगत 5 जुलाई 2019 से उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद मित्तल ने बताया अभियान में लोग जन्मदिन, पुण्यतिथि, वर्षगांठ सहित उल्लेखनिय दिवसो पर स्वयं की ओर से भी भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। अभियान को क्षेत्रवासियों की तरफ से काफी सराहना हो रही है अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। इस मौके पर संजय मित्तल, दिनेश मित्तल, आनन्द मित्तल, सुनील कुमार, विमला देवी, सांवरमल मित्तल, रूपा देवी, संगीता मित्तल, अशोक अवाना, मुकेश सैन आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button