अपराधझारखंड

Jharkhand News घोटाले के आरोपी रिटायर अमीन साधुशरण पाठक के आवास पर छापेमारी की है।

रिपोर्टर राजू अंसारी धनबाद झारखंड

धनबाद : मंगलवार को आय से अधिक सम्पत्ती मामले में धनबाद न्ययालय के आदेश पर मंगलवार को धनबाद एसीबी की टीम ने भूअर्जन घोटाले के आरोपी रिटायर अमीन साधुशरण पाठक के आवास पर छापेमारी की है। बता दे की धनबाद में हुए भूअर्जन मुआवजा घोटाले के आरोपी है रिटायर अमीन साधुशरण पाठक। इसी मामले में आज न्यायालय के आदेश पर धनबाद के हाउसिंग कालोनी स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में एसीबी के दो डीएसपी व अधिकारियों की टीम शामिल है जो पाठक के घर पर करीब तीन घण्टे से कागजों की छानबीन में जुटी है। इस दौरान धनबाद एसीबी के डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया की न्ययालय के आदेश पर यह छापेमारी की गई है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button