IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कलेक्टर ने रेस्टोरेंट, किचिन एवं मेडिकल स्टोरों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश

केन-बेतवा परियोजना अंतर्गत विस्थापित ग्राम की नई बसाहट में अस्थाई आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य एवं जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : कलेक्टर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

असंगठित श्रमिकों के कंस्ट्रशन साईट, निकायों, जनपदों में पेंशन हेतु श्रमयोगी योजना में पंजीयन कराने के निर्देश

निकायों में सड़क, गढ्ढे, अतिक्रमण एवं जलभराव की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश एसडीएम को सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण करने के निर्देश
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता मेें सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मीना ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पुनर्वासित लोग जिन्होंने ग्राम करौंदिया में अपने निवास बनाए हैं या जहां नई बसाहट हुई है वहां अस्थाई आंगनबाड़ी, डॉक्टर सहित अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को स्कूल जाने के लिए योजना के तहत साईकिल वितरण कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएचई को हैंडपंप, एमपीईबी को बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा एवं आबकारी अधिकारी को अवैध शराब विक्री को लेकर भी निगरानी करने के लिए कहा। जिससे लोग अपने मुआवजे की राशि का व्यर्थ खर्च नहीं करें।

उन्होंने ग्रामीणों को खाद्यान्न आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के लिए डीएसओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि असंगठित श्रमिकों को भविष्य में पेंशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित पीएम श्रम योगी मानधन योजना में उनका पंजीयन कराएं। इसके लिए उन्होंने कंट्रक्शन साईट, निकायों, जनपदों के श्रमिकों के पंजीयन कराने पर जोर दिया और श्रम निरीक्षक को सभी विभागों से पंजीयन की एकजाई रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।जनपदों में शेष प्रगतिरत आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं जल्द पूर्ण करने के निर्देश जनपदों में कैम्पों के माध्यम से समग्र ई-केवायसी कराने के निर्देश कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को जनपदों में शेष प्रगतिरत आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

साथ ही सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षणए करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया और लवकुशनगर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण नहीं करने पर सीईओ लवकुशनगर पर नाराजगी भी जाहिर की और जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपदों में समग्र ई-केवायसी की प्रगति बढ़ाने के लिए कैम्प लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सक्रिय कर स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ साथ बिना लाईसेंस संचालित किचिन, रेस्टोरेंट की जांच करें और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोरों की जांच कर प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी दवाईयों का वितरण एवं बिना फार्मासिस्ट के संचालन करने पर कार्यवाही करें और एसडीएम, खाद्य एवं औषधि निरीक्षकों के कार्यों की बैठक लेकर समीक्षा भी करें। कलेक्टर ने मेडलेपार में लंबित पीएम एवं एमएलसी रिपोर्ट क्लियर करने के निर्देश दिए छात्रों की शतप्रतिशत अपार आईडी बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने पीएम एवं एमएलसी रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी डॉक्टरों का मेडलेपार पर ऑनबोर्ड कराना सुनिश्चित रहे और पीएम रिपोर्ट लंबित न रहे। शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्रों की शतप्रतिशत अपार आईडी बनाना सुनिश्चित करें जिससे छात्र छात्रवृति से वंचित न रहें।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में राजस्व अधिकारियों को चलित कोर्ट लगाकर लंबित प्रकरणों की सुनवाई कर आदेश कर प्रकरण निराकृत करें साथ ही आदेशों के अमल करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निकायों में सड़क, गढ्ढे, अतिक्रमण एवं जलभराव की शिकायतों का प्राथमिकता से सीएमओ को निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की खराब ग्रडिंग वाले विभागों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएचओ को 108 एंबुलेंस की उपलब्धता बढ़ाने पत्राचार कराने के लिए निर्देशित किया। कंटेम्प्ट प्रकरण में अपील न करने पर जीएम पीएमजीएसवाई को नोटिस

बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीएमओ हरपालपुर एवं महाराजपुर को नोटिस कलेक्टर ने विभागों के न्यायालय के अवमानना के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जीएम पीएमजीएसवाई के एक प्रकरण में अपील न करने एवं आदेश का अनुपालन सुनिश्चित न करने पर नाराजगी जताई और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ हरपालपुर एवं महाराजपुर की एक दिवस की वेतन कटौती के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button