
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
गणेश्वर. गांव के मुख्य बाजार में शनिवार रात को निरंजन शर्मा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। रविवार सुबह जब ग्रामीण तीर्थ धाम पर स्नान करने के लिए जा रहे थे तो लोगो को दुकान का शटर टूटा हुआ दिखाई दिया। सामान बरामदगी तक बिखरा पड़ा मिला तो लोगो ने दुकान मालिक को सूचना दी। मालिक मौके पर पहुँचा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। दुकान मालिक ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी सुबह साढ़े पांच बजे सदर थाना पुलिस मौके परपहुँची।

पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली। आस पास के क्षेत्र में पुलिस ने चोरों की तलाश की। दुकान मालिक ने पुलिस को बताया इन्वेंटर, बैटरी, दर्जनों मशीनें, 16 पंखे, मिक्सी मशीन, वायर बंडल, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करके ले गए। सुबह आठ बजे जब बाजार खुलने का समय आया सभी दुकानदार घटना की जानकारी पाकर मौके पर एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया करीब चार घंटे दुकानदारो ने हो हंगामा किया। सूचना पर सदर थाना पुलिस व पुलिस उपाधीक्षकबाबूलाल विश्नोई मौके पर पहुँचे व्यापारियों से समझाइश की। वही पुलिस ने पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया सीसीटीवी कैमरे लागये जाए दुकानदार ग्रामीण चौकस रहे। सभी दुकानदार चौकीदार की व्यवस्था करें। चोरों की तलाश जारी हैं। तब जाकर दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठान खोले दुकानदारों ने करीब 12 बजे दुकानें खोली।

Subscribe to my channel