Uttar Pradesh News : एंकर..आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वाधान में हुआ पिछड़ावर्ग सम्मेलन

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
गोवर्धन के कस्वा सौंख के वासुदेव कृष्ण गार्डन में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार चित्तौड़ पहुंचे जहां क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा मंचासीन और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत किया तत्पश्चात जन समूह को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी की स्थापना के बारे में बताया की कैसे यह पार्टी गरीब ,दलित पिछड़ा वर्ग को पीड़ितों को सम्मान दिलाती है और हर दुख परेशानी में सबसे आगे खड़ी रहती है सुनील कुमार चित्तौड़ ने आज लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचारों का प्रमुखता से जिक्र किया और आरएसएस और भाजपा पर अत्याचारी बताते हुए जमकर निशाना साधते हुए वर्तमान सरकार को भ्रष्टाचारी धोखेबाज लोगों की सरकार बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आजाद सबके हकों और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं और न्याय दिलाते हैं इसी क्रम में बसपा रालोद भाजपा सहित विभिन्न दलों को छोड़कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया और भाई दीपक चौधरी को विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करते हुए समर्थन दिया क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दीपक चौधरी ने जन समूह से उन्हें विधायक चुन विधान सभा पहुंचाने की अपील की तो हजारों लोगों की तालियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा

1.सम्बोधन – सुनील कुमार चित्तौड़ ( मुख्य अतिथि)
2. संबोधन.. दीपक चौधरी
भावी विधायक प्रत्याशी गोवर्धन


Subscribe to my channel