मध्यप्रदेशशिक्षा

Madhya Pradesh News पन्ना नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला पन्ना महाविद्यालय छात्रों का निकला परंपरागत तरीके से पथ संचलन , प्रान्त प्रचारक के बैद्धिक के बाद सफल सम्पन्न हुआ कार्यक्रम ।

रिपोर्टर सत्यव्रत गुप्ता पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा निकाला गया नगर में पथ संचलन जिसमें सैकड़ों की बड़ी संख्या में महाविद्यालय छात्र हुए शामली । यह पथ संचलन अपने परंपरागत महाविद्यालय छात्रों की पूर्ण गणवेश ओर अनुशासन के साथ पन्ना नगर के टाउन हॉल से प्रारंभ होकर गांधी चौक , पुरानी कचहरी अजयगढ़ चौराहा , बड़ा बाजार से होते हुए पुनः टाउन हॉल में समापन किया गया ।

पथ संचलन समापन के बाद तय समय पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाकौशल प्रांत प्रचारक श्री डॉ प्रवीण जी गुप्ता द्वारा छात्रों के साथ बौद्धिक सत्र में कहा कि समाज से कुरीतियों को दूर करना छुआछूत महिलाओं का सम्मान करना और आज जिस ताकत से भारत अपने विकास की ओर बढ़ रहा है सारे विश्व की नजरें आज भारत के ऊपर टिकी हुई है। सैन्य शक्ति में भी भारत आज श्रेष्ठ होता जा रहा है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विभाग प्रचारक संजय तिवारी , रमेश पटेल जिला विभाग कार्यवाह , जिला संघ चालक रुद्र प्रताप यादव ,उदय राज जी बघेल सह जिला कार्यवाह , देवेंद्र सिंह राजपूत जिला प्रचारक , रवि दत्त जिला शारीरिक प्रमुख, गोविंद रैकवार कार्यक्रम के मुख्य क्षण राहुल बाल्मिक नगर कार्यवाह, सिंह राजपूत , योगेंद्र भदौरिया, वीरेंद्र यादव एवं सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button