ब्रेकिंग न्यूज़

शराब ठेके के पीछे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

शराब ठेके के पीछे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

 

गोण्डा । थाना क्षेत्र मनकापुर के अंतर्गत बल्लीपुर स्थित कम्पोजिट शराब ठेके के पीछे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मनकापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान सुनी पुत्र लहोरी (42 वर्ष) निवासी ग्राम वीरपुर, मजरा भरपुरवा के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक सूरत में रहकर मजदूरी करता था। वह बुधवार को सूरत से सीधे अपनी बहन के घर पेरीपोखर, थाना मनकापुर आया था, लेकिन बहन के रिश्तेदारी में होने के कारण उससे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह वहां से वापस चला गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह उसका शव बल्लीपुर स्थित शराब ठेके के पीछे खेत के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। उसकी पत्नी, माता और पिता का पहले ही निधन हो चुका है तथा उसकी कोई संतान भी नहीं थी। परिवार में उसके दो विवाहित भाई बलोरे (55 वर्ष) और बुधई (40 वर्ष) हैं।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की आशंका या कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button