Uttar Pradesh News समथर थाना क्षेत्र समथर पीपरी मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा हादसे की वजह बने सड़क के गड्ढे एक युवक की मौत

रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश
मोठ समथर थाना क्षेत्र समथर की ग्राम लोहागढ़ में मोहर्रम के त्यौहार के मौके पर एक जलसा मुनाकिद किया गया था जहां पर साकिन से लोगों ने जलसे में शिरकत की हुई थी करीब रात्रि तीन से चार बजे के बीच लोहागढ़ से वापस लौटते वक्त साकिन आ रही ईको कार रास्ते में गड्ढों में अनियंत्रित होकर कार रोड पर गुलाट खाने लगी देखते ही देखते लोगों में चीख पुकार मच गई
रात होने की वजह से सुनसान रोड पर कोई मौजूद नहीं था तभी किसी एक रहेगीर ने घायलों से बात कर साकिन फोन किया आनन फानन में लोग घटनास्थल पर पहुंचे उस वक्त गाड़ी में 6 लोग मौजूद थे किसी तरह लोगों ने घायलों को इलाज के लिए मोठ ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां पर राशिद खान पुत्र अख्तियार खान उम्र 20 साल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया दिलशाद खान की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया वहीं पर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेजा गया
साकिन में यह खबर जब गांव में घर वालों को लगी तो लोग रोने बिलखने लगे घर में मातम पसर गया देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई लोगों का कहना है कि अगर काश गड्ढे ना होते तो हादसे में जान ना जाती ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना दोबारा न हो ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है


Subscribe to my channel