राजस्थानराज्य

Rajasthan News गुर्जर समाज अध्यक्ष बने मुकट सुन्द्रावली युवा अध्यक्ष विक्रम आरसी बने

रिपोर्टर आसिव खान नगर भरतपुर राजस्थान

आज गुर्जर समाज नगर(भरतपुर) की बैठक गुर्जर धर्मशाला में परशुराम गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में जिसमें सर्वसम्मति से गुर्जर समाज अध्यक्ष मुकट प्रधान सुन्द्रावली एवं युवा अध्यक्ष विक्रम जी आरसी को नियुक्त किया , बैठक का संचालन पूर्व पार्षद वेदप्रकाश पटेल ने और आभार पूर्व युवा अध्यक्ष भगवान सिंह अवाना ने किया। परशुराम गुर्जर ने गुर्जर समाज के आय व्यय का व्यौरा रखते हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और कहा कि गुर्जर समाज का धार्मिक, राजनीतिक के साथ साथ शैक्षणिक जागरण और बढ़े तभी समाज का वास्तविक उत्थान होगा। नए कार्यकारिणी समाज के उत्थान एवं विकास के लिए नए आयाम स्थापित हो इसके लिए प्रयास रत रहे। हम सब को मिलकर एकजुट होकर कार्य करे और बच्चो को उच्च शिक्षा दिलाकर योग्य बनाने में ध्यान देने की ज़रूरत है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, रूप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक अनिता सिंह, पूर्व प्रधान मुरारीलाल गुर्जर, डा.जल्लाराम, भरोसी आरसी, निहाल सिंह ,पूर्व सरपंच देवहरी , भँवर सिरथला, बर्फ़ानी पहलवान, गजराज राणा, शीशराम,अजीराम, भरत बाजाहेडा, नटवर, बसंत पटेल,छत्तर, निवास, मोहन, अवतार, नल सिंह,शिवराम रसिया , शीशराम भानपुर, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button