उत्तरप्रदेशराज्य
Uttar Pradesh News वाराणसी में जल जमाव की समस्या

रिपोर्टर ब्रजेंद्र नंदन महमूरगंज उत्तर प्रदेश
वाराणसी में जल जमाव की समस्या माननीय प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे जय प्रकाश नगर,निराला नगर, माधोपुर, शिवपुरवा, नगर निगम आदि विभिन्न क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या निरंतर बनी रह रही हैं। थोड़ी वर्षा होने पर आस पास के क्षेत्रों एवम इलाकों में जल जमाव के कारण राहगीर को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ज्यादातर विद्यालय जाते हुए छात्र छात्राओं को दिक्कत परेशानी हो रही हैं।शिवपुरवा के विभिन्न क्षेत्रों में नालों के ऊपर की पटिया सही से न लगे होने के कारण राहगीरों को अत्यधिक कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कृपया करके तत्काल प्रशासन इसको संज्ञान में लेते जल जमाव की समस्या का निस्तारण करें।



Subscribe to my channel