Madya Pradesh News : मछंड पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सक पैसे लेकर कर रहें हैं उपचार
मछंड पंचायत की दुर्दशा तो देखिए न आप हमारी कहो न हम आपकी कहें मिल बांट कर लूट लो। यह सिस्टम है मछंड पंचायत का
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
मछंड पंचायत मुखिया सारे सिस्टम को कलंकित कर रहे हैं। कभी भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता,पशु चिकित्सा सेवाएं और एवं सुविधाएं के बारे में ग्राम सभा में चर्चा नहीं करते हैं। बस हमें गलत तरीके से सड़के और नाले बनवा लेने दो मछंड पंचायत में कोई भी अधिकारी,कर्मचारी माल लूटे तो बेशक लूटे हमें कुछ नहीं कहना। यही आलम है मछंड पंचायत का।

मछंड पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉ पुष्पेश राठौर सिर्फ हस्ताक्षर करके भोले-भाले किसान को लूटने में लगे हैं। कभी भी किसी भी किसान को मुक्त दवाई नहीं दी। जबकि भिंड चिकित्सा अधिकारी हर माह दवा भेज रहे हैं। और तो और मजे की बात बताएं कि डॉ पुष्पेश राठौर ने प्राइवेट आदमी मटरू रजक से कुछ लोगों के यहां पशुओं को बेक्सीन लगवाई उन लोगों से 200 रूपए लिए गए। हमसे भी मटरू रजक ने पैसे मांगे अगर डॉ सफाई पेश करें तो हमारे पास आडियो काल रिकार्डिंग है। आखिरकार मछंड पंचायत में किसानों के साथ कब तक छलावा होता रहेगा। वी जे पी सरकार के कर्मठ लगनशील कार्यकर्ता एक दो अच्छे कार्य बताइए हमें बेहद खुशी होगी। एक दो दिन में ही पशु चिकित्सा अधिकारी भिंड एवं जिलाधीश महोदय को मछंड पंचायत में हुए जानवरों की मौतों के बारे में अवगत कराएंगे। सबसे ज्यादा मवेशी रजपुरा गांव में बेक्सीन के अभाव में मरे हैं।


Subscribe to my channel