IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News :हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में चार विद्यार्थियों ने प्राप्त की सफलता, जेआरएफ उत्तीर्ण कर ज्ञान प्रकाश जायसवाल ने बनाया रिकार्ड

ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने कई महाविद्यालयों के हिंदी विभागों को पछाड़ते हुए कीर्तिमान बनाया है। बताते चलें कि बीते दिनों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी की कनिष्ठ शोध अध्येतावृत्ति और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (पीएचडी में प्रवेश की अर्हता, जेआरएफ) में महाविद्यालय से परास्नातक कर चुके हिंदी विभाग के छात्र ज्ञानप्रकाश जायसवाल ने जेआरएफ तथा नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय सहित जनपद का मान बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में हिंदी विषय से परास्नातक-स्नातक कर चुकी पूनम यादव, श्रेया सिंह और रिया शर्मा ने पीएचडी प्रवेश की अर्हता पास कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। ये उपलब्धियां इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि और साधारण परिवार से आते हैं। इन चारों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा-परिणाम से यह प्रमाणित कर दिया है कि इनमें देश के किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर होने की योग्यता है।


पढ़ाई और व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के मामले में हिंदू पी.जी. कॉलेज की एक पहचान रही है। महाविद्यालय के जिन विभागों का ट्रैक रिकार्ड शीर्ष पर है उनमें हिंदी विभाग प्रमुख है। इन विद्यार्थियों ने इस सफलता के लिए मुक्त कंठ से अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं महाविद्यालय के अकादमिक वातावरण को श्रेय दिया है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि विभाग के सहायक आचार्य एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अभिषेक तिवारी ने महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ किया है जिनके पराक्रम से प्रति वर्ष तमाम छात्र छात्राओं को इस प्रकार की शानदार सफलता मिल रही है। प्रो शास्त्री ने इस पुनीत कार्य के लिए डॉ अभिषेक तिवारी जी के प्रयास की सराहना की है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह आई क्यू ए सी प्रभारी प्रो अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय सिंह, हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं एनसीसी कैप्टन डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ बिपिन कुमार डॉ . अभिषेक तिवारी प्रदीप कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button