Uttar Pradesh News : महराजगंज पुलिस विभाग में दीर्घकाल तक समर्पित सेवा देने के उपरांत उप-निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महाराजगंज आज दिनांक 31.08.2026 को महराजगंज पुलिस विभाग में अपनी सराहनीय सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उप-निरीक्षक (ना0पु0) श्री बृजेन्द्र कुमार मिश्र के सम्मान में पुलिस कार्यालय महराजगंज में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक श्री बृजेन्द्र कुमार मिश्र को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। श्री बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने अपने 40 वर्षों से अधिक के लंबे सेवाकाल के दौरान शाहजहांपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर तथा महराजगंज सहित विभिन्न जनपदों में अत्यंत निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने भी सेवानिवृत्त अधिकारी को शुभकामनाएं दीं।




Subscribe to my channel