IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : छपार पुलिस की तत्परता से बची घायलों की जान, तीन को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर किया रेफर।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना छपार क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित रामपुर तिराहे के पास रविवार शाम एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को करीब 17:15 बजे थाना छपार पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा के सोनीपत से शामली एवं पानीपत होते हुए आ रही स्कॉर्पियो कार संख्या HR 51 CR 5564 हाईवे से उतरते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना छपार पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और डायल-112 एवं एम्बुलेंस की सहायता से ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिसकर्मियों ने खाई में गिरी स्कॉर्पियो से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान रोहताश, देवेन्द्र, मोन्टी, नीर एवं रोहित, निवासीगण नागल खुर्द, जनपद सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। घायलों में से तीन व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार की बाइट भी जारी की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button