Rajasthan News : कार में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 17 कार्टन जब्त कर दो मुल्जिम गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबुरोड रिको पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्र सिंह राठौङ वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में दिनांक 30-08-2026 को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 30-08-2026 को नाकांबदी के दौरान गुजरात की तरफ जा रहे एक कार नम्बर जीजे-08-सीआर-8989 को रोककर नियमानुसार चैक किया गया तो कार में पिछली सिट पर प्लास्टीक के थैलियों में अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस पर वाहन चालक क्रिश व महेनद्र भाई के कब्जे से कार में भरी अवैध शराब अंग्रेजी शराब के 17 कार्टनों को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। जिससे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।




Subscribe to my channel