उत्तराखण्डराज्य

Uttrakhand News हरिद्वार न्याय फाउंडेशन ने बनाया 74 वां गणतंत्र दिवस.

रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड हरिद्वार न्याय फाउंडेशन ने धूमधाम से 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जिसमें स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए .साथ ही सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने खुद को संगठित कर कुछ नया करने का संकल्प लिया रामनगर स्थित न्याय फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया फाउंडेशन की अध्यक्षा अनीता शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर फाउंडेशन सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं जो कहीं काम नहीं कर पा रही है, उन सब को संगठित करके, उन्हें सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर का कोर्स करवाने के लिए योजना बनाई जाएगी निशुल्क ट्रेनिंग पाकर वह आत्मनिर्भर हो सकेगी कार्यक्रम के दौरान कृतिका ,परिधि ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया कार्यक्रम में आरती अग्रवाल साहित्यकार राधिका नागरथ, लीना शर्मा ,मीनू शर्मा ,शिक्षिका नीति शर्मा, रजनी, मेघा शर्मा, समाज सेविका आरती मेहता गीता सुनीता आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button