Uttar Pradesh News : Spfhr द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, जनपद फतेहपुर में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
Spfhr द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, जनपद फतेहपुर में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण सम्मिलित रहे। पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु दौड़ कराई गई। परेड के दौरान अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से कराई जा रही टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के उपरांत #Spfhr द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा तथा पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात #Spfhr द्वारा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। #co लाइन सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel