ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : अपराध नियंत्रण एवं जघन्य अपराधों के सफल अनावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए

जनपद फतेहपुर पुलिस के डॉग स्क्वायड बेड़े में उच्च प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग सूर्या को शामिल किया गया है।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में नए ट्रैकर डॉग एवं उनके हैंडलर्स का निरीक्षण कर उनकी कार्यकुशलता व तैयारियों की समीक्षा की गई। हत्या, चोरी, डकैती एवं अन्य संगीन/जघन्य अपराधों की विवेचना में ट्रैकर डॉग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ये प्रशिक्षित डॉग घटनास्थल से सुराग जुटाने, अपराधियों का पीछा करने तथा जटिल से जटिल मामलों का वैज्ञानिक व त्वरित निस्तारण करने में पुलिस टीम के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।

इस नए ट्रैकर डॉग के शामिल होने से फतेहपुर पुलिस की इन्वेस्टिगेशन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। इससे न केवल जघन्य अपराधों का त्वरित अनावरण संभव हो सकेगा, बल्कि अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और सुदृढ़ होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button