राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व ग्रह मंत्री माननीय अमित शाह भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से प्रेषित ज्ञापन पुलिस थाना रतन नगर चूरू के मार्फत भिजवाया गया। ज्ञापन में वर्णित किया गया है

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

महिला कांग्रेस कमेटी रतननगर (चूरू) की नगर अध्यक्ष शांति देवी मीना के नेतृत्व में आज  25/07/23 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व ग्रह मंत्री माननीय अमित शाह भारत सरकार नई दिल्ली के नाम से प्रेषित ज्ञापन पुलिस थाना रतन नगर चूरू के मार्फत भिजवाया गया। ज्ञापन में वर्णित किया गया है कि पिछले 3 माह से अधिक समय से मणिपुर के आदिवासियों के साथ सुनियोजित अत्याचार हो रहे है ! पूरा प्रदेश हिंसा की आग में जल रहा है, हदें वहां पार होगई वहां के आदिवासी महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध से पूरे भारत की महिलाएं शर्मसार हो गई हैं व अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लग गई है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना आपकी सरकार की पहली गारंटी भी थी फिर भी आपकी सरकार द्वारा अब तक है कोई कार्रवाई नहीं करना, शर्म की बात है! त्वरित कार्रवाई की जाकर मणिपुर में शांति स्थापित करवाई जावे, आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई करवाई जाकर उन्हें मृत्यु दंड दिलवाया जावे। आदिवासियों की सुरक्षा में असफल राज्य सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना ही समीचीन होगा अन्यथा हिंदुस्तान की कुल आबादी के 12% आदिवासियों सहित पूरे भारत की महिलाएं सड़कों पर उतरेगी। जिसके लिए भारत सरकार पूर्ण रूप से उत्तरदाई होगी। ज्ञापन प्रेसित करने वाले प्रतिनिधि मण्डल में महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव मरियम धोबी, संगठन महासचिव कोमल मीना, वरिष्ठ सदस्य जतून कायमखानी, सदस्य धर्मा देवी मीना, कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता अख्तर बानो आदि सामिल थी, इस अवसर पर मनोनित पार्षद किरोड़ीमल मीणा, पार्षद जगनाराम मेघवाल, पार्षद पूर्णमल रैगर, वरिष्ठ कांग्रेसी झाबरमल मीणा, राजेश कुमार बुधिया व गिरधारी लाल मीणा आदि उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button