मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News उप संचालक कृषि ने जिले में फसलों का निरीक्षण कर कृषकों को दी सलाह

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास वर्तमान में खरीफ सीजन की फसलें सोयाबीन, मक्का इत्यादि खेतों में कृषकों द्वारा बोई गई है जो लगभग 20-25 दिन की हो गई हैं। उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया ने विकासखण्ड देवास के ग्राम सिया तथा विकासखण्ड टोंकखुर्द के ग्राम कलमा, हरनावदा, नाईखेड़ा, कनेरिया, टोंककला तथा बुदासा, बुदासी, भौरासा आदि ग्रामों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान खरीफ फसलें अच्छी स्थिति में होकर वर्तमान कीटव्याधी से रहित हैं, साथ ही फसलों में वृद्धि भी अच्छी है। कृषकों को सलाह दी जाती है कि अपनी फसलों की निगरानी सुबह शाम करते रहे और खेतों में पानी भराई की स्थिति में जल निकासी अवश्य करें।


Subscribe to my channel