IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News गर्रा पुल के डैमेज हिस्से की तोड़ाई शुरू, केवल पैदल यात्रा की दी गई अनुमति

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

सांडी, हरदोई  लगभग 20 दिन पहले हाईवे के गर्रा पुल के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने से दोपहिया वाहन सवार स्ट्रीमर और नाव के सहारे रकम अदा कर आवागमन को मजबूर हैं | सटे हुए गांवों के लोगों का कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | वहीं दूसरी ओर क्षतिग्रस्त पुल के हिस्से की तोड़ाई का कार्य शुरू हो गया है | आपको बताते चलें कि बीते 28 जून को बिल्हौर-कटरा हाइवे स्थित 53 साल पहले बना गर्रा नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया | फल स्वरुप पीडब्ल्यूडी विभाग ने आवागमन रोकने के लिए पुल के दोनों ओर अस्थाई दीवार खड़ी कर आवागमन बंद कर दिया | जिससे आम लोग ही नहीं व्यापारी से लेकर स्कूली बच्चों और मरीजों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |

लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पैदल समेत दो पहिया वाहनों से पुल से गुजरने लगे | बीते 2 दिनों से विभाग ने पैदल को छोड़कर वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी है | ग्रामीणों के मुताबिक एक स्ट्रीमर और नाव चालक ने ₹20 प्रति फेरे के सहारे बाइक और साइकिल सवारों को पार कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है | जिससे लोगों को मजबूरन अतिरिक्त खर्चे को वहन करना पड़ रहा है | शासन से बजट स्वीकृति के बाद आज से काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है | पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सुमंत कुमार ने बताया कि बजट को मंजूरी मिल गई है | उनकी ओर से सप्ताह भर में क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण को पूरा कराए जाने की उम्मीद जताई गई है | इसके बाद लोगों को आवागमन में राहत मिल पाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button