ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : दुष्कर्म केस के दो वांछित आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर छपार पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पुलिस को रेता नंगला के जंगलों में दोनों आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में सलमान और अव्वलीन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, .315 बोर के दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




Subscribe to my channel