IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट थाना राजातालाब श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कमिश्नरेट सीपी मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं दिशा निर्देश में राजातालाब थाना क्षेत्र में युवती श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को ग्राम मरुई निवासी करीब 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय के लापता होने की सूचना मिली थी। 20 अगस्त को उसका शव रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में बरामद हुआ था। मामले में थाना राजातालाब में मुकदमा संख्या 157/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान तथा अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र के निर्देशन में राजातालाब थाना पुलिस और एसओजी की चार टीमें गठित की गई थीं।

इस मामले में पुलिस ने 24 अगस्त को मुठभेड़ के दौरान पुनीत मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद 27 अगस्त को रामसहाय चौबे को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग पुलिस के मुताबिक, सोमवार को राजातालाब पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित आरोपी जगतदेवपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने जगतदेवपुर के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पैदल भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल आरोपी की पहचान विवेक चौबे उर्फ निखिल पुत्र रामसहाय चौबे, निवासी नियार डीह, थाना चोलापुर, वाराणसी, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई।
शादी कहीं और तय होने से था नाराज पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेक चौबे ने कथित तौर पर बताया कि श्रेया की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय होने से वह नाराज था। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी में उसने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर 18 अगस्त को श्रेया की हत्या की घटना को अंजाम दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button