IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना चेतगंज पुलिस ने लखनऊ से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं दिशा निर्देश में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात लखनऊ से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिले इनपुट और स्थानीय मुखबिर की सूचना के आधार पर 138 एनआई एक्ट के मामले में वांछित वारंटी कन्हैया लाल शर्मा पुत्र बिंदेश्वरी शर्मा, निवासी शालीमार एमराल्ड, फ्लैट नंबर-603, बटलर पैलेस, लखनऊ को लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित शालीमार मीडोज, गोखले मार्ग के विला नंबर-11 से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एसडीजेएम पंचम, वाराणसी न्यायालय से एनबीडब्ल्यू तथा धारा 82/83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के आदेश जारी थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चेतगंज थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राहुल बरनवाल, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल अश्वनी कुमार सहित सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button