Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस थाना जंसा एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त ऋषि प्रसाद पटेल गिरफ्तार, जंसा पुलिस ने घर से दबोचा
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा सीपी मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं दिशा निर्देश में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जंसा थाना पुलिस ने रविवार को एक एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय ACJM-04, वाराणसी से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी था। पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए जंसा पुलिस टीम ने संभावित स्थान पर दबिश दी और ऋषि प्रसाद पटेल (32) पुत्र स्वर्गीय वंशराज पटेल, निवासी ग्राम कोरौता, थाना लोहता, वाराणसी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 226/2016, धारा 3/5ए गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा वाराणसी
उ0 नि0 मयंक सिंह जंसा कस्बा चौकी प्रभारी वाराणसी
उ0नि0 अखिलेश सोनकर
उ0नि0 अमानउल्ला
हे0का0 दिनेश यादव
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।


Subscribe to my channel