Uttar Pradesh News : गिरधरपुर में काम मांगो अभियान का शुभारंभ, मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई का लिया संकल्प
जूनियर रिपोर्टर मनोज कुमार पटेल प्रतापगढ़ उ.प्र.
प्रतापगढ़, 6 सितंबर 2026। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर सहाय, पूरे तिना में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में ‘काम मांगो अभियान’ एवं मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सरोज ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम में पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सुनीता सिंह पटेल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को उनके अधिकारों और रोजगार के लिए जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, हजारी लाल पटेल, योगेश यादव (पूर्व प्रत्याशी, कुंडा), कांग्रेस प्रवक्ता संदीप त्रिपाठी, रवींद्र मौर्या, जगदीश लाल, विनोद प्रजापति, दूधनाथ वर्मा, राकेश गौतम, दिलीप सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मजदूरों और ग्रामीणों के हितों के लिए मिलकर संघर्ष करने तथा रोजगार एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।



Subscribe to my channel