Madhya Pradesh News उत्कृष्ट विद्यालय देवास में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का 1100 विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का अवलोकन शहर के शासकीय एवं निजी विद्यालय के लगभग 1100 विद्यार्थियों ने किया। प्रदर्शनी का समापन गुरुवार को दोपहर 01 बजे उत्कृष्ट विद्यालय देवास में जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में होगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच.एल. खुशाल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पूरे राज्य से आए बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाएंl जिन का अवलोकन नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1, उत्कृष्ट विद्यालय, राधाबाई, चिमनाबाई हायर सेकेंडरी स्कूल, सीएम राइस स्कूल, नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती मंदिर विजयनगर, डायमंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया। प्रदर्शनी में प्रश्न मंच, विज्ञान क्लब विज्ञान, संगोष्ठी, तात्कालिक भाषण एवं पर्यावरण गीत का आयोजन भी किया गया। जिसमें पूरे राज्य से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया।


Subscribe to my channel