
रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जलांधर लोकसभा हल्के में अपने पहले प्रवास में जलांधर लोकसभा हल्के के पदाधिकारियों और मंडलो के साथ संगठनात्मक बैठक कर विस्तारपूर्वक चर्चा की।इस अवसर पर उन्होंने ज़िले के पदाधिकारियों और मंडलो पदाधिकारियों के साथ बैठक की।इस अवसर पर संगठन मंत्री श्रीनिवासलू, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और राजेश बाघा, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, ज़िला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व सीपीएस के ड़ी भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,ज़िला देहाती अध्यक्ष रंजीत पवार और पंकज ढींगरा, लोकसभा के उम्मीदवार रहे इंदर इक़बाल सिंह अटवाल आदि उपस्थित हुए। सुनील जाखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आज हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का आधार है। उन्होंने कहा कि सभी को जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति पर ज़ोर देना चाहिए। सुनील जाखड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ को मुख्य रखते हुए देशहित में कई इतिहास कायम किये है।उन्होंने सभी से 2024 लोकसभा चुनावों संबंधी विचार-विमर्श करके आगे के लिये सुझाव भी लिये। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी, ज़िला उपाध्यक्ष मनीष विज, वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, अश्वनी भंडारी, ज़िला सचिव अमित भाटिया, अजय चोपड़ा ,अनु शर्मा, मीनू शर्मा आदि उपस्थित थे।


Subscribe to my channel