उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News नैनीताल अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरजा तो मचा बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठियां

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

हल्द्वानी में अवैध निर्माण की शिकायत पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ताबड़तोड़ छापेमारी की. उनके छापेमारी में कई जगहों पर अवैध निर्माण मिला. जिस पर तत्काल बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, लेकिन कई लोग हंगामा करने लगे. जिस पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी. अब हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

हल्द्वानी: वनभूलपुरा लाइन नंबर 8 और 12 में बिना परमिशन के किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमाऊं ने छापेमारी की. इस दौरान कमिश्नर रावत को अवैध रूप से निर्माण कार्य मिला. जिस पर उन्होंने नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. साथ ही स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए. वहीं, उनकी इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा रहा. दरअसल, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे इन दिनों अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में हैं. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि छापेमारी में न सिर्फ अवैध निर्माण मिला है, बल्कि चार मंजिला भवन के नीचे बने बेसमेंट के आरबीएम को भी बेचा गया है. उन्होंने मौके पर ही अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए.

वहीं, नगर निगम और प्राधिकरण की टीम ने अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए जेसीबी चलाई तो मौके पर भारी विरोध भी हुआ. जिसको देखते हुए कमिश्नर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही अवैध निर्माण करने और आरबीएम चोरी कर बेचने पर भी मुकदमा दर्ज करने को कहा.

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हल्द्वानी में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ अवैध बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ. दर्जनों लोग इसके विरोध में उतर आए. वहीं, पुलिस को भी लाठी फटकार कर लोगों को भगाना पड़ा. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. जिसके बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ कमिश्नर रावत ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए. हंगामे के बीच नगर निगम की टीम ने जेसीबी से निर्माणाधीन भवन के कुछ हिस्से को भी गिरा दिया.

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button