छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News किसान के निजी जमीन पर किया कब्जा पटवारी और कोटवार के ऊपर लगा मिलीभगत का आरोप

रिपोर्टर सलीम कुमार कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा जिला कोरबा के जिला जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत दर्रा भाठा का मामला है जहां एक किसान के निजी जमीन को कुछ बेजा कब्जा धारियों ने बेजा कब्जा कर लिया गया है जिससे किसान को अपनी जमीन बेचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है किसान अपना जमीन अपनी आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के कारण जमीन बेचना चाह रहा है जब समस्या को लेकर पटवारी कोटवार के पास गया तो उनके द्वारा चौहद्दी या फिर और अन्य जानकारी देने से इंकार कर दिया गया और कहा गया कि तुमको जो करना है कर लो मैं तुम्हारा काम नही करूंगा।जमीन मालिक कार्तिक राम ने बताया कि मेरे पास पूर्ण कागजात है उसके बावजूद हल्का नंबर 14 रविन्द्र महंत पटवारी द्वारा चौहद्दी नही देना यह समझ से परे है इससे साफ जाहिर हो रहा है की कब्जाधारी खम्भन और पटवारी रविन्द्र की मिलीभगत है। किसान ने इस बार निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की मांग मीडिया के सामने रखी है और अपनी समस्या व कराते हुए बताया कि कार्यवाही जल्द से जल्द करें जिससे मेरी परेशानी से निजात मिल सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button