IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : राजस्व कार्यों की पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला । प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिलों के राजस्व कार्यों की पाक्षिक समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करें तथा परिस्थितियों की नियमित रूप से जानकारी देते रहें। कृषि विभाग के सचिव श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि 20 अगस्त से एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने जिलों को अभियान पर विशेष फोकस करते हुए कार्य करने तथा राजस्व अमले को सक्रिय कर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाए जाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार ने पीएम किसान योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना से संबंधित एक भी प्रकरण अनावश्यक रूप से जिला स्तर पर लंबित न रहे। सभी लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत कार्य कर रहे स्थानीय युवाओं के भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की कलेक्टर द्वारा स्वयं नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकरण को बिना उचित कारण लंबित न रखा जाए तथा समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राजस्व एवं कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, एडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button