Madhya Pradesh News : राखी भेजने पर स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट
ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला । रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा राखी भेजने वाले ग्राहकों को स्पीड पोस्ट सेवा में विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। विभाग द्वारा स्पीड पोस्ट सेवा के डाक शुल्क पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह सुविधा 12 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।
छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए राखी वाले लिफाफे के सामने स्पष्ट रूप से “राखी मेल” लिखना अनिवार्य होगा। एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 स्पीड पोस्ट राखी मेल बुक करा सकेगा। यह विशेष छूट केवल स्पीड पोस्ट के डाक शुल्क पर लागू होगी।

डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई-बहनों को राखी समय पर एवं सुरक्षित रूप से भेजने के लिए स्पीड पोस्ट सेवा का अधिकाधिक उपयोग करें। विभाग की इस विशेष सुविधा से राखी को निर्धारित समय में सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।



Subscribe to my channel