IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महामंत्री पद के दो दावेदार रोहित मौर्या और रोहित जायसवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला ।

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.

चंदौली चकिया पुरुषोत्तम लॉन में व्यापार मंडल सैदूपुर का चुनाव 9 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के दो दावेदार चंदन सेठ और मनोज गुप्ता और महामंत्री पद के दो दावेदार रोहित मौर्या और रोहित जायसवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला । वोटिंग 2बजे तक चली जिसमें 411 मत में 384 मत पड़े जिसमें चंदन सेठ ने 154 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज गुप्ता को हराकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नियुक्त हुए। तथा रोहित मौर्या ने अपने प्रतिद्वंद्वी रोहित जायसवाल को 125 मत से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा किया वही धर्मेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। रिजल्ट आते ही समर्थकों में खुशी लहर दौड़ गई फिर चंदन सेठ ने बाजार का भ्रमण कर जनता का आभार व्यक्त किया।अतिथि मां लक्ष्मीकांत अग्रहरि विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर जायसवाल अशोक केसरी महमूद आलम मनोहर, राकेश गुप्ता उपस्थित रहे। प्रशासन की व्यवस्था में मुस्तैदी से लगी रही चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button